सोने-चांदी के रेट में बदलाव, 51777 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा गोल्ड का भाव
Gold Price Today 24rth March : शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव दिखने लगा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी 4349 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 8230 रुपये प्रति किलो सस्ती है। आज चांदी 36 रुपये महंगी होकर 67770 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 140 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51777 रुपये पर खुला।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना 140 रुपये महंगा होकर 51777 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 5330 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 69803 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51570 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 53117 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट