📅 Thursday, 08 October 2026 | 07:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,380 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
निवेश

हर दिन 500 रुपये की बचत करके बन सकते हैं 5 करोड़ के मालिक

📅 03 May 2023, 06:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हर दिन 500 रुपये की बचत करके बन सकते हैं 5 करोड़ के मालिक
हर दिन 500 रुपये की बचत करके बन सकते हैं 5 करोड़ के मालिक

हर कोई अपने पैसे को सुरक्षित तो रखना चाहता है साथ ही अच्छी स्कीम में भी इंवेस्ट करना चाहता है। इंवेस्टमेंट से न सिर्फ पैसे सुरक्षित रहते हैं, बल्कि ब्याज भी मिलता है। इंवेस्टमेंट की बात करें, तो इसकी कई स्कीम्स होती हैं। हर इंसान बेस्ट इंवेस्टमेंट स्कीम चाहता है, पर सभी की प्राथमिकता अलग-अलग होती है। कोई प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करता है, तो कोई शेयर मार्केट में। कोई म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करता है तो कोई बैंक या पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग स्कीम्स में। पर अगर आपको पता चले कि इंवेस्टमेंट की एक ऐसी स्कीम है जिसमें हर दिन सिर्फ 500 रुपये की बचत करके आप 25 साल में 5 करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं, तो आप भी उस स्कीम में इंवेस्ट करना चाहेंगे। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही एक इंवेस्टमेंट स्कीम के बारे में।

हर दिन करें 500 रुपये की बचत पाए 5 करोड़ रुपये

500 रुपये की बचत करके 25 साल में 5 करोड़ रुपये पाने के लिए आपको म्यूचुअल फंड की एसआईपी (SIP - Systematic Investment Plan) स्कीम में इंवेस्ट करना होगा। इंवेस्टमेंट की इस स्कीम में सिस्टमैटिक तरीके से आपका पैसा बढ़ता है और सुरक्षित भी रहता है। हालांकि म्यूचुअल फंड मार्केट जोखिमों के अधीन होते हैं, पर सही तरह से इंवेस्ट करने और मार्केट पर नज़र बनाए रखने से जोखिम कम की जा सकती है।

म्यूचुअल फंड में पिछले 5-10 साल में मिला रिटर्न

मार्केट कैप         5 साल में मिला रिटर्न  10 साल में मिला रिटर्न

लार्जकैप                12.1%               11.5%

फ्लेक्सी कैप        13.2%               12.9%

मिडकैप                16.8%                15.1%

स्मॉलकैप                22.2%               17.3%

एसआईपी से मंथली इंवेस्टमेंट अमाउंट (रुपये में)

लार्जकैप :- 30% (4,500)

फ्लेक्सी कैप :- 20% (3,000)

मिडकैप :- 20% (3,000)

स्मॉलकैप :- 30% (4,500)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें