📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 🥈 चांदी (1kg): ₹223,200 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर के नामचीन 'DP Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई : वजन मशीन में मिली भारी खामी : केस दर्ज

📅 23 August 2026, 04:36 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के नामचीन 'DP Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई : वजन मशीन में मिली भारी खामी  : केस दर्ज
इंदौर के नामचीन 'DP Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई : वजन मशीन में मिली भारी खामी : केस दर्ज

इंदौर के नामचीन 'DP Jewellers' पर नापतौल विभाग की कार्रवाई : वजन मशीन में मिली भारी खामी  : केस दर्ज

इंदौर. शहर के प्रतिष्ठित रेसकोर्स रोड स्थित 'DP आभूषण' (डीपी ज्वेलर्स) के शोरूम में नापतौल विभाग (नापतौल निरीक्षक दल) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक जागरूक ग्राहक की शिकायत पर जब नापतौल विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी, तो शोरूम की इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदौर में नापतौल (विधिक मापविज्ञान) विभाग ने डीपी ज्वैलर्स (DP Jewellers) के यहां तौल और वजन की मशीनों में कथित गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है। विभाग ने नियमों के उल्लंघन या मशीन में खामी मिलने पर संस्थान पर नियमानुसार आर्थिक दंड (फाइन) लगाया है।

ग्राहक की सतर्कता से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ज्वेलरी खरीदने के इरादे से रेसकोर्स रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचा था। सोने-चांदी के आभूषणों का वजन कराते समय ग्राहक को मशीन के कांटे पर संदेह हुआ। जब उसने विरोध दर्ज कराया और अपने स्तर पर वजन को लेकर सवाल उठाए, तो शोरूम प्रबंधन टालमटोल करने लगा।

इसके बाद ग्राहक ने तुरंत विधिक मापविज्ञान (नापतौल विभाग) को इस धांधली की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नापतौल विभाग की टीम तुरंत रेसकोर्स रोड स्थित शोरूम पहुंची। अधिकारियों ने जब अपनी मानक बाट-माप प्रणाली (Standard Weights) से शोरूम की वजन मशीन की जांच की, तो उसमें भारी अंतर और तकनीकी खामी पाई गई, सील और सर्टिफिकेट भी निकले मिले।

सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में मिलीग्राम का भी अंतर ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ता है, ऐसे में इतनी बड़ी चूक सामने आने पर हड़कंप मच गया।नापतौल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वजन मशीन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण (केस) दर्ज कर लिया है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों का नियमित कैलिब्रेशन और सीलिंग होना अनिवार्य है। इस तरह की लापरवाही या गड़बड़ी से ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग अब शोरूम की अन्य मशीनों की भी जांच कर रहा है, और नियमानुसार जुर्माना व आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य आभूषण कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है।

सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में मिलीग्राम का भी अंतर ग्राहकों की जेब पर भारी...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें