📅 Saturday, 05 September 2026 | 03:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 28°C (आंशिक बादल)
इंदौर

इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में पिछले छह दिनों से पानी बंद : शोकाकुल परिवारों को परेशानी

📅 22 July 2026, 12:02 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में पिछले छह दिनों से पानी बंद :  शोकाकुल परिवारों को परेशानी
इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में पिछले छह दिनों से पानी बंद : शोकाकुल परिवारों को परेशानी

जहां अपनों को अंतिम विदाई दी जाती है, वहां छह दिनों से पानी की एक बूंद नहीं...

इंदौर. 

इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में पिछले छह दिनों से पानी बंद होने के कारण शोकाकुल परिवारों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग दुख की घड़ी में भी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं

निगम की टीम खराब बोरिंग की मशीन निकालकर तो ले गई, लेकिन अब तक उसे वापस नहीं लगाया गया और न ही टैंकर से पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जिस मुक्तिधाम में लोगों को अपने प्रियजनों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देनी होती है, वहां मूलभूत सुविधा का अभाव व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर रहा है।

ऐसी जगह पर यह लापरवाही केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि दुख में डूबे परिवारों की पीड़ा को और गहरा करने वाली स्थिति बन गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें