📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
इंदौर

माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज द्वारा आयोजित 1-2 अगस्त 'उमंग मेला 2026' बनेगा रक्षाबंधन की खरीदारी का आकर्षण

📅 23 July 2026, 01:30 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज द्वारा आयोजित 1-2 अगस्त 'उमंग मेला 2026' बनेगा रक्षाबंधन की खरीदारी का आकर्षण
माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज द्वारा आयोजित 1-2 अगस्त 'उमंग मेला 2026' बनेगा रक्षाबंधन की खरीदारी का आकर्षण

Jagrati Nawa

इंदौर. रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों के बीच माहेश्वरी सखी संगठन, संयोगितागंज द्वारा आयोजित एवं सच्चा मोती साबूदाना द्वारा प्रायोजित को स्पॉन्सर किसना ज्वेलर्स एबी रोड, अरावली एवं गिफ्ट स्पॉन्सर कैंपस के तत्वाधान में 1 एवं 2 अगस्त 2026 को माहेश्वरी भवन, संयोगितागंज में दो दिवसीय 'उमंग मेला 2026' का आयोजन किया जाएगा.

मेले में शहरवासियों को एक ही स्थान पर रक्षाबंधन एवं त्योहारी खरीदारी के लिए विविध और आकर्षक विकल्प उपलब्ध होंगे. संस्था अध्यक्ष अंजू मूंदड़ा एवं सचिव हेमा लखोटिया ने बताया कि मेले में डिज़ाइनर राखियाँ, पारंपरिक एवं आधुनिक परिधान, कृत्रिम आभूषण, होम डेकोर, हस्तशिल्प, उपहार सामग्री, पूजा सामग्री, गृह उपयोगी वस्तुएँ तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे. इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे.

'उमंग मेला' का उद्देश्य महिला उद्यमियों और गृहिणियों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का सशक्त मंच उपलब्ध कराना है. यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों के लिए खरीदारी, स्वाद और उत्साह का विशेष संगम बनेगा.

आकर्षक उपहार दिया जायेगा

  • मेले में हर 2घंटे में लक्की डॉ खोला जायेगा, 5000/7000/10000/ की खरीदारी पर आकर्षक उपहार दिया जायेगा।
  • दिनांक : 1-2 अगस्त 2026, शनिवार, रविवार  समय- सुबह 12 से 10
  • स्थान : माहेश्वरी भवन संयोगितागंज नवलखा 
  • माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज टीम ने इंदौरवासियों से परिवार सहित मेले में पधारने और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है.

    सूचना: पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

    Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें