📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,970.65 ▼ -668.05 (-0.92%) • निफ्टी 50: 22,376.25 ▼ -226.80 (-1.00%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

इस साल 2023 में रिश्वत लेते पकड़े गए 20 भ्रष्ट अफसर

📅 28 December 2023, 12:47 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस साल 2023 में रिश्वत लेते पकड़े गए 20 भ्रष्ट अफसर
इस साल 2023 में रिश्वत लेते पकड़े गए 20 भ्रष्ट अफसर

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने इस साल विभिन्न विभागों के 20 भ्रष्ट अफसरों को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। इसमें पीपीपी मॉडल टॉप पर रहा है। सबसे अधिक पटवारी, पुलिस और पंचायतकर्मी रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने इस साल भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ 43 केस दर्ज किए हैं, जो पिछले साल से एक अधिक है। इनमें 20 ट्रैप के मामले हैं।

ट्रैप हुए लोगों में सबसे अधिक 6 पटवारी, 5 पुलिसकर्मी और 5 पंचायतकर्मी हैं, जो बताता है कि सबसे अधिक भ्रष्टाचार इन विभागों में ही हो रहा है। कुछ दिन पहले प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने भी पटवारियों को आदेश दिया है कि नामांतरण में जनता को परेशान न करें।

यदि कोई परेशान करता है और रिश्वत मांगता है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस साल 18 प्रकरण पद के दुरुपयोग और 5 आय से अधिक संपत्ति के दर्ज किए हैं। इस बार एक प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है, जबकि 21 प्रकरणों में दंडित किया गया है। 87 चालान पेश कर रिकार्ड बनाया

लोकायुक्त पुलिस ने इस साल अब तक 87 प्रकरणों में चालान पेश किया है, जो अब तक का रिकार्ड है। कुछ और प्रकरणों में चालान पेश करने की तैयारी है। गत वर्ष इस अवधि में 37 चालान पेश किए गए हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें