सुधा वाणी : सुधा सागर जी के प्रवचन से दुनिया में 90% लोग दूसरों की खुशी और तरक्की देखकर जलते हैं उनसे ईर्ष्या करते हैं....
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
आज गुरुवार को श्रमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने दलाल बैग देशना मंडप में प्रवचन देते हुए कहा कि:-
● जो मन से वचन से काय से पवित्र हैं उन पर कभी कु दृष्टि मत डालो रावण ने सीता पर कु दृष्टि डालकर उन्हें अपने बस में करने का पाप किया था तो आज तक प्रतिवर्ष दशहरे पर उसका दहन किया जा रहा है।
● दुनिया में 90% लोग दूसरों की खुशी और तरक्की देखकर जलते हैं उनसे ईर्ष्या करते हैं। मुनि श्री ने कहा कि बड़े लोगों से उनकी तरक्की और खुशी से ईर्ष्या मत करो उन्हें बद्दुआ मत दो ऐसा करने पर तुम सबसे श्रेष्ठ और विनम्र व्यक्ति कहलाओगे।
● नारी यदि स्त्री पर्याय से छुटकारा पाना चाहती है तो प्रत्येक नारी यह नियम ले ले कि मैं स्वयं तो मुनि नहीं बन सकती लेकिन अपने एक बेटे को ऐसे संस्कार दूंगी कि वह मुनि बने। आचार्य विद्यासागर जी को मुनि बनने की प्रेरणा उनकी मां श्रीमंती ने ही दी थी।
● भ्रष्ट और पतित लोगों से ज्यादा खतरा उन लोगों से है जो स्वयं पतित, पापी और भ्रष्ट होकर दूसरों को भी ऐसा ही बनाने का प्रयास करते हैं ऐसे लोग महा पापी कहलाते हैं।
● मुनि श्री ने रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर युवतियों से आवाहन किया की वह आज यह नियम ले लें कि जो भाई प्रतिदिन देव दर्शन और अभिषेक पूजन का नियम लेगा
उसी को मैं राखी बांधूंगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि रक्षा बंधन, विधान के संयोजक विपुल बांझल, भूपेंद्र जैन, श्रुत जैन, और कमल जैन ने बताया कि कल सुबह 6:00 बजे दलाल बाग विद्या सुधा देशना मंडप में विधान के पूर्व गुरु देव के मुखारविंद से बृहद शांति धारा होगी। धर्म प्रभावना समिति के आकाश कोल। हर्ष जैन सपना मनीष गोधा आनंद नवीन गोधा ने समस्त समाज जन से आह्वान किया कि विधान में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करें।धर्म सभा का संचालन अनुराग जैन ने किया।
सुधा वाणी
महाश्रमण सुधा सागरजी के प्रवचनांश
● जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं
● गुरु वह होता है जो सब जानता है गुरु के पास शिष्य इसलिए आता है कि शिष्य के पास जो नहीं है उसे जानने और पाने आता है
● कोइ स्वप्न में भी अपने गुरु एवं मां को कभी अज्ञानी मत मानना क्योंकि गुरु और मां सब जानते हैं।
● जो पंच परमेष्ठी को मानते हैं लेकिन उनकी बात नहीं मानते ऐसे लोगों का कभी कल्याण नहीं होता।
● साधु और गुरु में अंतर बताते हुए मुनि श्री ने कहा कि साधु को नमोस्तु करो आशीर्वाद मिलेगा साधु को साधु की दृष्टि से एवं गुरु को गुरु की दृष्टि से देखो। गुरु को नमोस्तु करोगे तो तुम्हें आशीर्वाद के साथ गुरु की वसीयत भी मिलेगी जिस प्रकार पिता एक होता है चाचा अनेक हो सकते हैं लेकिन वसीयत पिता लिखते हैं चाचा नहीं उसी प्रकार साधु भीअनेक होते हैं लेकिन गुरु एक होता है। पिता की संपत्ति पर पुत्र का अधिकार होता है लेकिन गुरु की संपत्ति पर शिष्य का अधिकार होता है।
● पिता स्वयं पिता नहीं बनता बेटा पिता बनाता है, साधु की दीक्षा होती है गुरु की नहीं साधु किसी को गुरु नहीं बनाते शिष्य साधु को गुरु बनाते हैं।
प्रवचन के पूर्व सेत वाल महिला मंडल ने नृत्य एवं भक्तिमय मंगलाचरण किया। डॉक्टर जैनेंद्र जैन मुक्ता राजेश जैन दद्दू एवं लोहारी वाला सेठ परिवार ने मुनि श्री के समक्ष रजत भक्ति कलश स्थापित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्म सभा में धर्म सभा में रानी डोषी मुक्ता जैन सोनाली बागड़िया, हर्ष जैन, विपुल बाझल, भूपेंद्र जैन आकाश कोयला परिवार, अखिलेश अरविंद सोधिया, श्रुत जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन अनुराग जैन ने किया।
लाखो श्रीफल से होगा सामूहिक महाअर्घ्य
संत शिरोमणि प.पू. विद्यासागर म.सा. के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज संसघ के पावन सानिध्य में शहर के सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से पहली बार लाखो श्रीफल (नारियल) से सामूहिक महाअर्धय समर्पित कर रक्षाबंधन महामहोत्सव का ऐतिहासिक जश्न शुक्रवार 28 अगस्त को दलाल बाग परिसर में आयोजित होगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसे श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रत्येक सौभाग्यशाली जैन परिवार विधान मे700 श्रीफल समर्पित करेंगे।
श्रीफल की यह कुल संख्या लाखो से अधिक होगी। इसके पूर्व कभी भी शहर में इस तरह के रक्षाबंधन विधान महामहोत्सव का विशाल आयोजन नहीं हुआ है।
सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति की ओर से चक्रवर्ती आकाश दिपीका कोल शिवानी-नवीन गोधा, तृप्ति-हर्ष जैन, सपना-मनीष गोधा, अंतिका-आनंद गोधा
ने बताया कि महोत्सव में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं राष्ट्रसंत के पाद प्रक्षालन, 6.30 बजे से मंगलाचरण, रक्षाबंधन पूजन एवं 7 बजे से सामूहिक रक्षाबंधन विधान का अनूठा आयोजन होगा। सुबह 8.45 बजे से धर्म संस्कृति की रक्षा और श्रावक के कर्तव्य पर राष्ट्रसंत के विशेष प्रवचन होंगे।
सुबह 10 बजे से वात्सल्य सूत्र का दिव्य आयोजन भी होगा। शहर में पहली बार हो रहे इस महोत्सव में देशभर के श्रद्धालु और समाज बंधु शामिल होंगे। इसी दिन संध्या को 6 बजे से जिज्ञासा समाधान का आयोजन भी दलाल बाग के विशाल विद्या-सुधा सत्संग मंडप में होगा। बालब्रह्मचारी प्रदीप भैया, पारस भैया के निर्देशन में रक्षा बंधन महामडल विधान सम्पन्न होगा।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!