📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री सांवरिया रामायण मंड़ल ने श्री सुंदरकांड का पाठ कर दी शहीदों को आत्मीय श्रद्वांजलि

📅 03 March 2019, 10:36 AM • ✍️ Anil Bagora, Mahesh Joshi...✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री सांवरिया रामायण मंड़ल ने श्री सुंदरकांड का पाठ कर दी शहीदों को आत्मीय श्रद्वांजलि
श्री सांवरिया रामायण मंड़ल ने श्री सुंदरकांड का पाठ कर दी शहीदों को आत्मीय श्रद्वांजलि

इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी कार्यकारिणी सदस्य, श्री सांवरिया रामायण मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश दवे एवं श्री धर्मनारायण पुरोहित के तत्वाधान में श्री जगदीश वैष्णव (गांव.बिजनोल) के निजि स्थान 51, कुंवर मंडली इंदौर एवं जुनी कसेरा बाखल रहवासी संघ द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में मधुर श्री सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कर शहीदों आत्मीय श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर श्री सांवरिया रामायण मंडल के सर्वश्री सचिन व्यास, घनश्याम जोशी, भगवती पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री सांवरिया रामायण मंडल के गायकों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति के गीतों पर सुमधुर सुंदरकांड पाठ और भजनों के माध्यम से शहीदों को याद करते हुए विन्रम श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई वरिष्ठजनों सहित युवाओं ने मंड़ल की तारीफ करते हुए संगठन से जुड़ने का अनुरोध करने पर अध्यक्ष महोदय ने सहर्ष जुड़ने की अनुमति प्रदान की।

● मंड़ल को विभिन्न संगठनों से मिल रहा है खुब साथ...

श्री सांवरिया रामायण मंडल पालीवाल समाज में तेजगति से उभरता हुआ मंड़ल है, जो सभी समाजजनों के दिलों पर राज कर रहा है। मंड़ल श्री सुंदरकांड पाठ के अलावा विभिन्न सामाजिक आयोजन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस संगठन को पालीवाल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री श्याम दवे, मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण बागोरा, कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश उपाध्याय, भेरूलाल जोशी एवं समाज से जुड़े हुए विभिन्न सदस्यों के माध्यम से संस्था दवे ग्रुप, नीम वाले सांई बाबा मंदिर, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था ब्राह्मण परिवार, प्रभात क्लब, प्राचीन भेरू बाबा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंडल, श्री गुटकेश्वर भक्त मंड़ल, श्री राम जीम, इंदौर मेरी पहचान सहित कई समाजसेवियों का भरभूर साथ मिल रहा है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Anil Bagora, Mahesh Joshi...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें