📅 Friday, 04 September 2026 | 07:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 23°C (तूफान/बारिश)
इंदौर

इंदौर प्रेस क्लब द्वारा समृद्धि जोशी मेधावी सम्मान से सम्मानित

📅 20 July 2026, 01:09 AM ✍️ Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा समृद्धि जोशी मेधावी सम्मान से सम्मानित
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा समृद्धि जोशी मेधावी सम्मान से सम्मानित

इंदौर. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. ऐसे में रूकना नहीं हमेशा अपना संघर्ष जारी रखे... इस बार जो बच्चे सफलता के आसपास पहुंचे हैं, वे भी अपना प्रयास न छोड़े... क्योंकि आपका संघर्ष ही एक दिन आपको सफलता दिलाएगा...यह बात इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहीं... वे आज रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में बोल रहे थे...

इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में समृद्धि जोशी को 92 अंक प्राप्त होने पर मेधावी सम्मान से सम्मानित किया गया.उक्त सम्मान संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया. इस मौके पर समृद्धि जोशी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देकर हमें प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर प्रेस क्लब टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया. होनहार प्रतिभाशाली समृद्धि जोशी समाजसेवी श्री प्रदीप जोशी पिता सत्यनरायण जोशी (गांव. रुड़की भागल) वर्तमान निवासी 11, गुलाब बाग कॉलोनी मुसाखेड़ी रिंग रोड इंदौर की सुपूत्री हैं.

श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज में बच्चों को आगे लाने और बढ़ाने में उनके अभिभावकों का बहुत संघर्ष होता हैं...जीवन में सफलता पाने के साथ ही रोल मॉडल बने... किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटे... 

इंदौर प्रेस क्लब के इस सालाना सम्मान समारोह में मीडिया परिवार के कक्षा 5 वीं से 12वीं के छात्रों के साथ ही विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं म.प्र. लोकसेवा आयोग की पूर्व सदस्य शोभा पेठनकर, शिक्षाविद श्रीद्धांत जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे. 

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी और लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे। अंत में आभार अभिषेक चेंडके ने माना।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें