📅 Sunday, 11 October 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना पॉजिटिव केस में आया उछाल : कल चार व्यक्तियों की मौत हुई

📅 05 June 2020, 01:57 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना पॉजिटिव केस में आया उछाल : कल चार व्यक्तियों की मौत हुई
इंदौर कोरोना पॉजिटिव केस में आया उछाल : कल चार व्यक्तियों की मौत हुई

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एम. पी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 4 जून 2020 को 54 नए पॉजिटिव के आंकड़े सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1802 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1988 रही। जिनमें से कुल 1918 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3687 हो गई है। कल चार व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 149 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 59 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 2243 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 113 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 3919 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 41692 हो गई हैं। लगातार कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद एक बार फिर इंदौर में कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के पॉजिटिव केस में आई उछाल से एक बार फिर इंदौरवासियों की चिंता बढ़ा दी। अनलॉक वन के बाद इंदौर में जिला प्रशासन को ओर सख्ती करना चाहिए...क्योंकि इंदौरी मान नहीं रहें है। सोशल डिस्टेंसिंग का पुरी तरहा पालन नहीं किया जा रहा है, विशेषतौर पर नगर निगम के झोन पर किसी भी नियमों का पालन नहीं करते हुए आम दिनों की तरहा व्यवहार कर काम-काज किया जा रहा है। (फोटो फाईल )

इंदौर कोरोना पॉजिटिव केस में आया उछाल : कल चार व्यक्तियों की मौत हुई

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें