अग्रवाल महासभा के दीपावली मिलन समारोह में जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प
इंदौर : श्री अग्रवाल महासभा का दीपावली मिलन महोत्सव मालवा मिल चौराहा स्थित कार्यालय पर उत्साह के साथ मनाया गया। महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष सतीश गोयल एवं महामंत्री अजय बंसल ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीनाथजी का दरबार सजा कर महाआरती की गई.
जिसमें अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंघल, समाजसेवी मनीष जैन, शंकरलाल गोयल, कैलाश गोयल एवं पुष्पा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अग्रवाल-वैश्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और एक दूसरे के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की। इस आयोजन में उपस्थित समाजबंधुओं ने किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में जूठन नहीं छोड़ने, और प्लास्टिक मुक्त बर्तनों का ही प्रयोग करने संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित