पालीवाल समाज इंदौर पर आज एक शाम माताजी-भैरूजी के नाम: भव्य भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आगाज
-
एक बार फिर...,आप और हम के साथ गूंजेगी माताजी...भैरूजी की शक्ति और भक्ति...!!
-
माँ अन्नपुर्णा एवं राकड़ी माता मंदिर पर राजस्थान के सुमधुर भजन गायको की प्रस्तुति के साथ एक शाम माताजी भेरुजी के नाम भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का सादर आमंत्रण..!!
अनिल बागोरा-अखिलेश जोशी
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर 152 इमली बाजार, इंदौर, मध्य प्रदेश में माताजी एवं भैरवनाथ जी के आशीर्वाद से निरंतर दूसरे वर्ष एक शाम माताजी/भैरूजी के नाम एक बार फिर... आप और हम कार्यक्रम में एक भव्य आयोजन दिनांक आज 18 जुलाई 2026 शनिवार को आयोजित किया जा रहा हैं. उक्त कार्यक्रम में शाम 7.00 बजे से माँ अन्नपूर्णा माताजी की इच्छा शक्ति तक भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा हैं. रात्रि जागरण के उपरांत देर रात 11.00 बजे महाआरती होगी.
एक युवा टीम अपने आप में एक संस्कारों से प्रेरित भक्तिभाव से सरोकार समाजहित में एक कार्यक्र्रम आयोजित कर रही हैं, युवा टीम ने पालीवाल वाणी को बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन मंडलियां अपनी मधुरभक्ति से प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुंध करेगी.
माँ चामुंडा ग्रुप द्वारा माँ कालका एवं काला-गोरा भैरवजी की 125 किलो साकलों के साथ विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी. जो पिछले साल भी कई महिनों तक चर्चा का केंद्र बिंदू बनी रहीं. भजन संध्या में श्री पीयुष पालीवाल (इंदौर) श्री पिंटू माली (राजसमंद), श्री बर्दीदास वैष्णव (राजसमंद) अपनी भक्ति रस से ओत-प्रोत मंत्रमुंध प्रस्तुतियां एक यादगार पलों में कैद हो जाएगी. संगीत संयोजन चंद म्यूजिकल ग्रुप, राजस्थान द्वारा किया जाएगा.
कार्यक्रम में गोराजी, कालाजी, माँ कालका एवं अंबा माताजी की भव्य झांकियां एवं दिव्य दर्शन भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदू से पालीवाल समाज सदस्यों को भक्तिभाव रसपान के मधुर वाणी से सुनाई देगी.
उक्त कार्यक्रम आप और हम से जूड़े समिति के सदस्यों ने पालीवाल समाज और धर्मप्रेेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ जरूर ले...भजन संध्या एवं रात्रि जागरण को सफल बनाने में आप और हम का सहयोग प्रदान करें.
-
भजन संध्या में श्री पीयुष पालीवाल (इंदौर) श्री पिंटू माली (राजसमंद), श्री बर्दीदास वैष्णव (राजसमंद) अपनी भक्ति रस से ओत-प्रोत मंत्रमुंध प्रस्तुतियां एक यादगार पलों में कैद हो जाएगी. संगीत संयोजन चंद म्यूजिकल ग्रुप, राजस्थान द्वारा किया जाएगा.
-
अपने शरीर का ख्याल रखें। यही एकमात्र जगह है जहाँ आपको रहना है। ~जिम रोहन..!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इंदौर से देवास तक निःशुल्क पदयात्रा : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
मशीनों और फैक्ट्री में निर्मित कॉर्पोरेट और ब्रांडेड ज्वेलर्स शोरूम सोने की ज्वैलरी और आभूषणों के मेकिंग चार्जेस सोने के रेट के अनुपात में प्रतिशत % में क्यों लेते हैं?
गरबा पंडालों से जल संरक्षण की गूंज : अल्प वर्षा के बीच पानी बचाने की अपील बनी नवरात्रि आयोजनों का खास संदेश