📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर स्थापना दिवस पर आज महाआरती

📅 23 July 2026, 12:07 PM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर स्थापना दिवस पर आज महाआरती
आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर स्थापना दिवस पर आज महाआरती

इंदौर. 

श्री सेवा मंडली लक्ष्मीनारायण मंदिर, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी धर्मशाला देवपूरी बंगाली चौराहा इंदौर, मध्य प्रदेश ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि आज 23 जुलाई 2026 भाडिया नवमी का अति शुभ दिवस के अवसर पर आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर की स्थापना वर्षगांठ के विशेष मौके पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी धर्मशाला देवपूरी बंगाली चौराहा इंदौर निमित्त मंदिर पर  विशेष श्रृंगार, फुलबांग्ला साजसज्जा आदि किया जाएगा.

आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर पर भक्तों को दिव्य और मनमोहक स्वरूप के दर्शन होंगे. इस पावन बेला में श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर पर विशेष फूलों से भव्य श्रृंगार किया जा रहा है, इस अलौकिक रूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंचती हैं. श्रृंगार के बाद शाम 7.00 बजे भव्य आरती होगी, जिसमें भक्त जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज सुनाई देंगी.

इस बार श्रृंगार को विशेष रूप दिया जा रहा हैं, मंदिर को स्तंभाकार स्वरूप में सजाया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न रंगों के फूलों का सुंदर संयोजन देखने को मिलेगा. सबसे ऊपर नारंगी गेंदे के फूल, उसके नीचे नीले अपराजिता के फूल और बीच में लाल रंग के पुष्पों की परतें सजाई जा रही हैं. रंगों के इस अद्भुत मेल ने पूरे श्रृंगार को आकर्षण का केंद्र बिंदू बना रहेंगा.

भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी को माखन मिश्री का भोग और 56 भोग धराया जाएगा, केशरिया भात का भोग लगाकर के साथ शाम 7.00 बजे महाआरती की जाएगी. आप सभी धर्मप्रेमी जनता और पालीवाल समाज बंधु इस मौके पर आ सभी सादर आमंत्रित हैं, कृपा करके सभी सभी अपने आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी के दर्शन लाभ जरूर ले.  

  1. बता दें.  आराध्य प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर पालीवाल समाज भवन श्री चारभुजानाथ मंदिर, राजबाड़ा इंदौर से देवपुरी, बंगाल चौराहा, कनाड़िया रोड़ इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित ज्ञर लक्ष्मीनारायण मंदिर (पालीवाल समाज धर्मशाला) की दूरी बहुत कम है (करीब 6-7 किलोमीटर). यह मंदिर मुख्य रूप से स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक शांति का एक प्रमुख केंद्र हैं. 
  2. सूचना: पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.  Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें