Madhya Pradesh : दुल्हन के हाथो की मेहँदी भी नहीं छूटी और मांग का सिंदूर उजड़ गया, शादी के दूसरे दिन पंखे से लटका दूल्हा
शादी के बाद हर लड़की की एक नई जिंदगी शुरू होती है। वह अपने नए पति के साथ आगे का सुखद जीवन बिताने के सपने संजोती है। लेकिन मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक ऐसा दुखद मामला सामने आया है जहां दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं और वह विधवा बन गई। उसके दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही पंखे पर लटक कर खुदखुशी कर ली। हैरत की बात ये है कि जब दूल्हे ने फांसी लगाई तब दुल्हन सोई हुई थी।
दुल्हन को आधी रात छोड़कर गया दूल्हा
दरअसल यह हैरान करने वाला मामला देवास जिले के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में बोरखेड़ी गांव का है। यहां विजय कुमावत नाम के 23 वर्षीय युवक का विवाह मंजू नाम की लड़की से 28 नवंबर को हुआ था। शादी के दूसरे दिन दूल्हा-दुल्हन साथ में घर के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। हालांकि आधी रात को दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को सोता हुआ छोड़ गया और घर की तीसरी मंजिल पर चला गया।
पंखे से लटक की खुदखुशी
तीसरी मंजिल पर दूल्हा कमरे में घुसा और वहां उसने पंखे पर लटक आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब दुल्हन की नींद खुली तो उसे अपने बगल में पति नहीं दिखा। ऐसे में वह बाहर जाने लगी, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा भी बाहर से लॉक था। फिर दुल्हन ने अपनी सास को फोन कर कमरे का दरवाजा खुलवाया।
दूल्हे का शव देख बेहोश हुई दुल्हन
दुल्हन मंजू और उसके ससुराल वालों ने फिर विजय की तलाश शुरू कर दी। उसे बहुत खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। फिर जब घर के तीसरे माले का कमरा चेक किया गया तो सबके होश उड़ गए। दूल्हा विजय पंखे से लटका हुआ था। यह देख दुल्हन वहीं बेहोश हो गई। परिजन विजय को आनन फानन में अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विजय की मौत से घर में कोहराम मच गया। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर उसके बेटे ने शादी के चंद घंटों बाद ही ऐसा बड़ा कदम क्यों उठा लिया। नई नवेली दुल्हन का तो रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह शादी के दूसरे दिन ही विधवा हो जाएगी।
ठीक नहीं थी दूल्हे की मानसिक स्थिति
विजय के घरवालों ने बनाया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। हालांकि शादी के बाद से वह अच्छा था। हालांकि अभी भी विजय के खुदखुशी करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उधर पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उज्जैन भेज दिया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर विजय की खुदखुशी की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!