शहर के अस्पतालों मैं फायर के इंतजाम एवं फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा : मरीजों को परेशानी ना हो इसलिए प्रशासनिक कमरे करें सील
मयूर हॉस्पिटल तथा एसएनजी हॉस्पिटल के प्रशासनिक कमरे किए सील
इंदौर : आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर के समस्त हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के मापदंडों के अनुसार इंतजाम करने एवं इंतजाम करने के बाद नियमानुसार फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट कराने के संबंध में अस्पतालों को निर्देशित किया गया था तथा फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट निगम में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए है.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी मुख्य नगर निवेशक श्री विष्णु खरे, फायर ऑफिसर श्री रविकांत मिश्रा द्वारा शहर के अस्पतालों में फायर सेफ्टी के निर्धारित मापदंड अनुसार अस्पतालों में किए गए इंतजामों के निरीक्षण करने का अभियान चलाया गया. इसके तहत आज मयूर हॉस्पिटल रिंग रोड एवं एसएनजी हॉस्पिटल नाथ मंदिर रोड में फायर सेफ्टी के मापदंड अनुसार इंतजामों का अवलोकन किया गया निरीक्षण के दौरान मयूर हॉस्पिटल एवं एसएनजी हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम नहीं पाए जाने तथा फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिलने पर मरीजों व नागरिकों को परेशानी नहीं हो को दृष्टिगत रखते हुए दोनों हॉस्पिटल के सिर्फ 3 - 3 प्रशासनिक कमरों को सील करने की कार्रवाई की गई और हॉस्पिटल प्रबंधक को निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस में फायर सेफ्टी से संबंधित समस्त इंतजाम किए जाना एवं फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश देते हुए 3 दिन की समयावधि दी गई है अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. शहर के अस्पतालों मैं फायर के इंतजाम एवं फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!