एक करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ तस्कर चढ़ा इंदौर पुलिस के हत्थे, दूसरे शहरों में भी कर रहा था काला कारोबार
इंदौर । क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ दस लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी मंदसौर से राजस्थान, मुंबई, चेन्नई और तमिलनाडु में दलालों के माध्यम से अब तक दो से पांच किलो एमडीएमए ड्रग्स को बेच चुका है। बीते दिनों 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स इंदौर पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में अभी तक 33 आरोपियों को पकड़कर पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
वहीं, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर का ड्रग्स तस्कर जो कि इंदौर के सांवेर रोड बायपास के पास छत्रपति शिवाजी चौराहे पर एमडीएमए ड्रग की डिलीवरी देने आने वाला है। इस पर पुलिस ने एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की है। एक किलो 100 ग्राम एमडीएम के साथ पुलिस ने अय्यूब उर्फ कल्लू शाह को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है।
साथ ही पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से जब क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी तो अय्यूब का नाम सामने आया था। अय्यूब से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि इसने अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई किया है। इंदौर के अलावे यह माल को दूसरे शहरों में भी खपाता था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!