indore news : गणगौर एवं फाग महोत्स पर्व धूमधाम से मनाया
इंदौर. (गणेश सोनी) मार्गदर्शन में महिला संगठन समिति की सचिव श्रीमती अलका सोनी एवम् युवा संगठन के अध्यक्ष संजय सोनी के तत्वाधान में गणगौर उत्सव एवम् फाग उत्सव मनाया गया. साथ ही साथ संरक्षक रीटा सोनी, संध्या सोनी, सरोज सोनी, रेखा पोद्दार, शोभा सोनी, उमा सोनी, श्रद्धा सोनी, गायत्री सोनी, हेमलता सोनी, पूजा सोनी, किरण सोनी, रानी सोनी, संगीता सोनी, अर्चना सोनी, प्रियंका सोनी, हिरल सोनी, आकांक्षा सोनी, उर्मिला सोनी, मंजू सोनी एवं समस्त कार्यकारिणी ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर आनंदित वर्तावरण में गणगौर एवं फाग महोत्सव के साक्षी बने.

साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ गणगौर पर्व का कार्यक्रम मनाया. इस कार्यक्रम में दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता, थाली सजा प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता रखी गई साथ ही सभी को आकर्षित गिफ्ट वितरित किये गए.
नवयुवक संगठन के अध्यक्ष संजय सोनी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव मनाया गया. फाग उत्सव में अशोक सोनी, नीतेश सोनी, हर्षद सोनी, विक्की सोनी, आकाश सोनी, विकास सोनी, कमल सोनी, पवन सोनी, आयुष सोनी एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी की सराहनीय भूमिका रही.गणगौर एवं फाग उत्सव के दोनों कार्यक्रम के लिए समाज से चंदा लिए बिना कार्यक्रम संपन्न हुआ.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश के पालन में नगर निगम के विनियमित (स्थायी कर्मी) कर्मचारियों को सातवें वेतनमान संशोधित न्यूनतम वेतनमान एवं एरियर का लाभ की मांग
सादगीपूर्ण परंपरा की मिसाल : ब्रह्मलीन पं. सदाशिव जोशी की स्मृति में पालीवाल समाज भवन इंदौर की लिफ्ट हेतु ₹2.50 लाख का सहयोग