INDORE CRIME : शराब के नशे में पिता ने कर दी बेटे की हत्या
इंदौर । शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिता ने अपने पुत्र की हत्या हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात 9 बजे के आसपास की है। राहुल गांधी नगर में रहने वाले पिता और पुत्र शराब के नशे में भिड़ गए। पिता ने पुत्र पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इलाके मौके पर पहुंचे, तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी।आरोपी जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन नशे की हालत में धुत होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई।
थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के अनुसार जगदीश और जितेंद्र एक दिन पहले ही मक्सी के समीप जगदीश की कोई जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसे पिता और पुत्र दोनों खाली कराने गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद सोमवार देर रात दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पुत्र पर ही चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी जगदीश पेशे से ड्राइवर है। मृतक कबाड़ी की दुकान में ही काम करता था। जगदीश की दो शादियां की थीं, जिसमें पहली पत्नी से जितेंद्र था। दूसरी पत्नी से राज है। जितेंद्र भी इन्हीं के साथ रहता था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित