📅 Sunday, 11 October 2026 | 04:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore Corona Update : संक्रमित मरीजों का कहर जारी : 187 पॉजिटिव मरीज मिले : तीन की मौत

📅 26 August 2020, 02:08 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore Corona Update : संक्रमित मरीजों का कहर जारी : 187 पॉजिटिव मरीज मिले : तीन की मौत
Indore Corona Update : संक्रमित मरीजों का कहर जारी : 187 पॉजिटिव मरीज मिले : तीन की मौत

इंदौर । Indore Corona Update प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त 2020 मंगलवार को इंदौर में सर्वाधिक 187 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 11 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1951 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1628 रही। जिनमें से कुल 1417 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 11860 हो गई है। कल तीन जनों की मौत हुई। कल तक कुल 371 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 202 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 8290 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 9 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 6027 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 200493 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडे अगस्त माह में शतक के बाद शतक लगा रहे है वही तीन बार दोहरा शतक लगने के बाद कल एक बार फिर दोहरा शतक संक्रमित मरीजों ने लगाया। इंदौर में कोरोना मरीजों के लगातार रिकार्ड तोड़ वृद्वि किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। प्रशासक, राजनीति और व्यापारी अब भी नहीं जागे तो आगे फिर मत कहेना कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इंदौर और उसके आस-पास के गांव की जनता तेजी से ज्यादा संक्रमित हो रही है। इंदौर के मामले में प्रशासन को सख्ती से नियमों का पालन करना चाहिए...अथवा घरों में बैठ स्वस्थ मरीज भी संक्रमित होते देर नहीं लगेगी। वही लगातार चार-चार मौतों के बाद कल तीन जनों की मौतों का आंकडा भी बढ़ने से प्रशासन को चिंता में डाल दिया। संक्रमण तेजी से इंदौर में अंगद की तरहा पैर पसार रहा है। (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें