इंदौर
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर एवं जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप द्वारा जल सेवा शिविर का शुभारंभ
indoremeripehchan.in
इंदौर.
जय हिन्द-भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्म काल में जल सेवा शिविर आयोजित करने के आदेश जारी किए गए. इसी क्रम में आज भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर एवं जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए आज जल सेवा शिविर का शुभारंभ श्री अग्रसेन विद्यालय एवं जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट गाइड ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में नौलखा स्थित श्री अग्रसेन चौराहा से प्रारंभ किया गया. यह जल सेवा शिविर पूरे इंदौर शहर में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा.
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने स्काउट गाइड द्वारा नागरिकों को ठंडा जल पिलाकर सेवा का उत्कर्ष उदाहरण प्रस्तुत किया गया. जल सेवा शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित जिला संघ अध्यक्ष श्री भूपेंद्र अडसूले जी, क्षेत्रीय पार्षद श्री मृदुल अग्रवाल जी, जिला सचिव श्री दिलीप मेहता जी, रोवर कमिश्नर श्री अनिल बागोरा जी, जिला संगठन आयुक्त श्री प्रमोद गंगराड़े जी, ग्रुप संचालक श्री तेजकुमार सिलावट, जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजेश नरगेर, समाजसेवी श्री वासुदेव पुरोहित जी द्वारा आज सुबह 8:30 बजे जल सेवा शिविर का शुभारंभ प्रार्थना के साथ में किया गया.
जल सेवा शिविर में नन्हे मुन्ने स्काउट गाइड के चेहरे पर सेवा की भावना की अनूठी झलक दिखाई दी. जल ही जीवन है के उद्देश्य को लेकर इस भीषण गर्मी में विद्यालय के स्काउट गाइड ने समाज को सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया. इस अवसर पर सभी स्काउट गाइड ने मानव सेवा एवं जल बचाओ की शपथ भी ली.
जल सेवा शिविर में विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने सभी स्काउट गाइड को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय की स्पोर्ट्स इंचार्ज नीति विश्वकर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से जल सेवा शिविर में स्काउट गाइड के साथ में उपस्थित हुए.







