📅 Monday, 12 October 2026 | 07:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,800 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री प्रदीप गोस्वामी एडवोकेट पर प्राणघातक हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग

📅 09 August 2023, 10:59 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री प्रदीप गोस्वामी एडवोकेट पर प्राणघातक हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग
श्री प्रदीप गोस्वामी एडवोकेट पर प्राणघातक हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग

इंदौर : 

अभिभाषक संघ इंदौर के अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि देपालपुर अभिभाषक संघ के सदस्य श्री प्रदीप गोस्वामी एडवोकेट पर हाल ही में गुरुवार दिनांक 3 अगस्त 2023 को कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया था. लेकिन आज दिनांक तक पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई. इससे वकीलों में गहरा रोष व्याप्त हैं. 

हमलावरों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो अभिभाषक संघ को कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. हमलावरों को शीघ्र अतिशीघ्र पकड़ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें उनके द्वारा किए गए कृत्यों के लिए कठोर सजा दिलवाने की तीव्र आवश्यकता हैं. ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति किसी अभिभाषक के साथ इस तरह की घटना कारित करने का दुस्साहस ना करें.

इसलिए इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर के अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया ने पुलिस आयुक्त महोदय, ग्रामीण क्षेत्र, इंदौर से मांग की है कि देपालपुर के अभिभाषक श्री प्रदीप गोस्वामी एडवोकेट पर प्राणघातक हमला करने वाले सभी व्यक्तियों को शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार करवाने के लिए संबंधित  अधिकारियों को उचित आदेश/निर्देश जारी करें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें