📅 Tuesday, 24 November 2026 | 03:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर : कल 56 संक्रमित मामले नए आए : नेगेटिव सैंपल की संख्या 794 रही

📅 25 May 2020, 01:50 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर : कल 56 संक्रमित मामले नए आए : नेगेटिव सैंपल की संख्या 794 रही
इंदौर में कोरोना कहर : कल 56 संक्रमित मामले नए आए : नेगेटिव सैंपल की संख्या 794 रही

इंदौर । तमाम सुविधा मुहैया होने के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के मामले कम होने का नहीं ले रहे रहे, शासन, प्रशासन चाहे जीतने दावे करें, लेकिन विगत 10 दिनों के कोरोना संक्रमित के आंकड़े देखा जाए तो स्थिति चौंकाने वाली है। इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं उनकी पुरी टीम दिन-रात एक कर कोरोना को हाराने में लगे हुए है, जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। लेकिन एक बार फिर कल सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 56 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 709 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 857 रही। जिनमें से कुल 794 नेगेटिव सैंपल की संख्या है। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3064 हो गई है। कल दिनांक 24 मई 2020 को दो जनो की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 116 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। कल 64 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 1476 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 15 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 2675 हो गई। वही कल दिनांक 24 मई तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 29921 हो गई हैं। 

इंदौर में कोरोना कहर

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल