इंदौर में कोरोना कहर : 243 संक्रमित पॉजिटिव मरीज नए मिलेः अभी राहत नहीं
इंदौर । इंदौर Indore में सर्वाधिक रिकार्ड तोड संक्रमित मरीजों के बाद कल एक बार फिर अगस्त 2020 के अंतिम दिन शहर में दोहरा शतक लगाकर अपना बही खाता बंद किया। वही सितंबर माह की शुरूआत दोहरा शतक के लगने से शहरवासियों को अभी राहत वाली खबर नहीं मिलेगी।
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 1 सितंबर 2020 मंगलवार को 243 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 35 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1387 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2975 रही। जिनमें से कुल 2692 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 13493 हो गई है। कल चार जनों की मौत हुई। कल तक कुल 402 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 125 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 9393 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 28 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 6165 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 219415 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडे अगस्त माह में लगातार शतक के बाद शतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ा। 1 सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक लगने से संक्रमित मरीजों ने रिकार्ड तोड़ा। प्रशासक, राजनीति और व्यापारीयों की और से साफ लापरवाही झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ईपीएफओ पर बड़ा फैसला : केंद्रीय कैबिनेट ने अनिवार्य वेतन की सीलिंग बढ़ाकर ₹25,000 : कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
आज का दैनिक राशिफल 17 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान