इंदौर में कोरोना कहर जारी : 46 नए संक्रमित मरीज के साथ चार जनों की मौत
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 24 जून 2020 को 46 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 1 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 6 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1440 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1211 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1493 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4507 हो गई है। कल एक फिर 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 211 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 54 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3344 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 34 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4390 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 77462 हो गई हैं। वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल