📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,390.91 ▼ -247.79 (-0.34%) • निफ्टी 50: 22,452.85 ▼ -150.20 (-0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

कोरोना कहर जारी : इंदौर में मिले 51 संक्रमित पॉजिटिव मरीज

📅 14 July 2020, 11:08 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना कहर जारी : इंदौर में मिले 51 संक्रमित पॉजिटिव मरीज
कोरोना कहर जारी : इंदौर में मिले 51 संक्रमित पॉजिटिव मरीज

इंदौर । इंदौर में दिनांक 10 जूलाई को 89 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आने के बाद कल 11 जूलाई को फिर 84, 12 जूलाई को 92 कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के मामले में समाने आने से के बाद कल फिर 51 पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे अब खोखले साबित सिद्व हो रहे हैं वही इंदौरवासियों की हालत चिंताजनक हो गई। इंदौर प्रशासन की मेहनत पर पानी फेरते आमजनों के कारण इंदौर एक बार फिर खतरे के निशान तक पहुंच गया हैं। हमने पूर्व में ही चिंता जाहिर करते हुए बताया था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक तेज उछाल आने की संभावना चौथे दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से सही साबित होती हुई दिखाई दे रही हैं। इंदौर एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना विस्फोट गति से आगे बढ़ रहा है। वही रिपीट केस भी मिल रहे है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 13 जूलाई 2020 को 51 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2393 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1211 रही। जिनमें से कुल 1150 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 5403 हो गई है। कल चार व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 273 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 11 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 4028 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 0 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 4792 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 105322 हो गई हैं।

कोरोना कहर जारी : इंदौर में मिले 51 संक्रमित पॉजिटिव मरीज

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें