📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी छोगालाल पुरोहित का निधन

📅 26 April 2021, 12:56 PM • ✍️ अखिलेश जोशी-उमेश पुरोहित • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी छोगालाल पुरोहित का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी छोगालाल पुरोहित का निधन

इंदौर ।  पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री छोगालाल ब्रह्मलीन बलदेव जी पुरोहित (ग्राम. भाणा) का आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 को निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास 60/19 न्यू देवास रोड़ (इंदौर समाचार प्रेस के समाने) इंदौर, म.प्र. से आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 को सुबह 11 : 00 बजे रामबाग मुक्तिघाम पहुंची जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री सुरेश पुरोहित, रमेश पुरोहित के पूजनीय पिताजी तथा एवं गौरव, प्रतिक, महेश के दादाजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर के सहकोषमंत्री श्री ललित पुरोहित, पालीवाल जय अंबे ग्रुप के पंडित श्री अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल वाणी, संस्था दवे ग्रुप, लक्ष्मीनारायण मंडल, श्री सांवरिया रामायण मंडल, पालीवाल बजंरग मंडल, पालीवाल जय अंबे ग्रुप शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-अखिलेश जोशी-उमेश पुरोहित...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें