📅 Thursday, 08 October 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,742.57 ▼ -1,325.23 (-1.81%) • निफ्टी 50: 22,263.80 ▼ -512.30 (-2.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,320 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

सर्व ब्राह्मण समाज की 40 कन्याओं का सामूहिक : विवाह कल, विभिन्न समितियों का गठन

📅 01 May 2023, 01:48 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सर्व ब्राह्मण समाज की 40 कन्याओं का सामूहिक : विवाह कल, विभिन्न समितियों का गठन
सर्व ब्राह्मण समाज की 40 कन्याओं का सामूहिक : विवाह कल, विभिन्न समितियों का गठन

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास की मेजबानी में एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग पर होगा बड़ा आयोजन

इंदौर :

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा मंगलवार 2 मई 2023 को सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह समारोह का दिव्य आयोजन एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग पर किया जाएगा। इसमें सर्व ब्राह्मण समाज की 40 कन्याओं का विवाह संस्कार धूमधाम से संपन्न होगा। समाज बंधुओं के सहयोग से नवयुगलों को सोने-चांदी के आभूषणों सहित गृहस्थी चलाने योग्य अनेकों उपहार भी भेंट किए जाएंगे। इस समारोह में करीब 15 हजार समाजबंधु शामिल होंगे।

न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा,  सुरेश काका एवं राजकिशोर शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार सर्व ब्राह्मण परिणयोत्सव का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। विधायक एवं आयोजन समिति के संरक्षक पं. रमेश मेंदोला के मार्गदर्शन में आज  महोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इनमें पं. दिनेश शर्मा, पं. सुरेश काका एवं पं. राजेन्द्र शर्मा समन्वय समिति में लिए गए।

कार्यालय व्यवस्था अमित नायक, स्वागत शर्मा एवं मयंक तिवारी संभालेंगे। वित्त व्यवस्था का जिम्मा अशोक शर्मा एवं गौरव शर्मा को सौंपा गया है। भोजन निर्माण व्यवस्था हेमंत शर्मा, महेश शर्मा एवं राजेश शर्मा तथा परोसगारी व्यवस्था आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति एवं मीरा मोहन प्रकोष्ठ संभालेंगे। मंच व्यवस्था अखिलेश शर्मा, विनय शर्मा एवं आरोग्य प्रकोष्ठ के जिम्मे की गई है।

शोभायात्रा का जिम्मा प्रमोद जोशी एवं विकास अवस्थी को दिया गया है। उपहार वितरण का दायित्व राजकिशोर शर्मा एवं अजय व्यास, शामियाना व्यवस्था अतुल शर्मा एवं मनीष शर्मा, पार्किंग व्यवस्था आशीष तिलकधारी, जल व्यवस्था, राजेन्द्र भंडारी, सुनील काका एवं सीताराम शर्मा, अतिथि सत्कार व्यवस्था लोकेश जोशी, देवीप्रसाद शर्मा, सुमन शर्मा एवं ओमप्रकाश शर्मा, पूजन व्यवस्था आचार्य पं. प्रद्युम्न दीक्षित, विजय शर्मा डिवाईन, सत्यनारायण शर्मा साधक तथा शाही भोज की व्यवस्था पं. दिनेश शर्मा संभालेंगे। समापन व्यवस्था स्वागत शर्मा, मयंक तिवारी, उपेन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा, मारुति व्यास एवं विनोद पंडित के जिम्मे की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें