📅 Friday, 09 October 2026 | 08:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाने के लिए 13 अगस्त को भूमि पूजन : मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की घोषणा

📅 27 July 2023, 12:20 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाने के लिए 13 अगस्त को भूमि पूजन : मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की घोषणा
वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाने के लिए 13 अगस्त को भूमि पूजन : मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने की घोषणा

इंदौर :

  • वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा लगाने और स्थल विकास के लिए 13 अगस्त 2023 को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जा रहा है. जिसमें राठौर रॉयल्स सोसायटी की मांग पर मेयर ने उक्त घोषणा कल रात को की.
  • दिनांक 25 जुलाई को राठौर रॉयल्स सोशल वेलफेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी राजेश राठौर के नेतृत्व में मेयर पुष्यमित्र भार्गव से मिला. उनसे कहा कि 13 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती है. उस दिन प्रतिमा स्थल विकास का भूमि पूजन किया जाना अच्छा रहेगा. मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा है. उन्होंने तत्काल इस संबंध में घोषणा की कि 13 अगस्त 2023 को सुबह लगभग 10 बजे प्रतिमा स्थल विकास और प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन समारोह किया जाए. 

    नगर निगम को इस कार्य के लिए सोसायटी ने पूर्ण सहयोग देने की बात कही. प्रतिनिधि मंडल को मेयर ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से गोपुर चौराहा के ग्रीन बेल्ट एरिया में प्रतिमा और स्थल विकास कार्य किए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में ग्रुप के अध्यक्ष मयंक राठौर, कमल राठौर, धर्मेंद्र राठौर, रवीश राठौर, लोकेंद्र सिंह राठौर, अमित राठौर, बबलु राठौर, राकेश राठौर, सुभाष राठौर. पंकज चौधरी, दीपक राठौर. सतीश राठौर, अमर राठौर, अनिल राठौर सहित कई समाज जन मौजूद थे. सभी ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव का आभार माना.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें