📅 Saturday, 05 September 2026 | 01:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
इंदौर

लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी

📅 21 July 2026, 11:56 AM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी
लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी

इंदौर. मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अरबों रुपए के टेक होम राशन (THR) और पोषण आहार घोटाले की जांच तेज हो गई है। लोकायुक्त संगठन ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, तत्कालीन एसआरएलएम (SRLM) सीईओ ललित मोहन बेलवाल समेत कई अफसरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए जवाब और लोकायुक्त के रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के बीच विरोधाभास सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। दीपाली रस्तोगी को लोकायुक्त के सामने होना होगा पेश : लोकायुक्त संगठन द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव (ACS) दीपाली रस्तोगी अब तक "कार्यालयीन व्यस्तता" का हवाला देकर पेश नहीं हुईं।

विधानसभा में सरकार ने भी स्वीकार किया कि व्यस्तता के कारण वे लोकायुक्त कार्यालय नहीं जा सकीं। अब लोकायुक्त ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

लोकायुक्त के समक्ष महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़े कैग (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट से मेल नहीं खाते। लोकायुक्त ने 23 जून को आदेश जारी कर 24 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत उपस्थिति के निर्देश दिए थे, जबकि विधानसभा में मंत्री प्रहलाद पटेल के लिखित जवाब में 31 अगस्त की तारीख दर्ज की गई। इस अंतर को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ढाई साल से लोकायुक्त मांग रहा रिपोर्ट

विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के जवाब से स्पष्ट हुआ कि लोकायुक्त संगठन पिछले ढाई वर्षों से तथ्यात्मक रिपोर्ट के लिए लगातार स्मरण पत्र भेज रहा है। नवंबर 2023 से मांगी जा रही पालन रिपोर्ट अप्रैल 2026 में भी अधूरी दी गई। लोकायुक्त ने विभाग द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और कैग की मूल आपत्तियों में विरोधाभास पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें