📅 Sunday, 04 October 2026 | 08:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

Video Viral : ‘पुलिसवाले खुद छेड़ रहे लड़कियां’ यूट्यूबर ने कैमरे के सामने पकड़ा, लगाई फटकार

📅 03 September 2024, 01:21 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Video Viral : ‘पुलिसवाले खुद छेड़ रहे लड़कियां’ यूट्यूबर ने कैमरे के सामने पकड़ा, लगाई फटकार
Video Viral : ‘पुलिसवाले खुद छेड़ रहे लड़कियां’ यूट्यूबर ने कैमरे के सामने पकड़ा, लगाई फटकार

Viral Video : महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं पूरी दुनिया में होती हैं। आरोपियों या दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है तो कई बार ये बच निकलते हैं। पुलिसकर्मियों को देखते ही महिलाओं में हौसला बढ़ता है और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बाहर निकलती हैं लेकिन अगर ये पुलिसकर्मी ही लड़कियों या महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगें तो क्या होगा?

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूट्यूबर लड़की वीडियो बना रही है। इसी बीच कुछ लोग बाइक से पहुंचे और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की ने बताया कि ये सारे पकिस्तान की पुलिस के जवान हैं, जो सादी वर्दी में यहां घूम रहे हैं।

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये कुछ सड़क छाप लोग यहां खड़े हैं। जब लड़की ने उनका चेहरा दिखाते हुए पूछा कि आप लोगों का मसला क्या है? इस पर जवाब मिला कि हम तो बस इंटरव्यू देखने आये हैं। इसके बाद लड़की ने बताया कि ये है पंजाब पुलिस (पाकिस्तान) के होनहार जवान, जिन पर लड़कियों की हिफाजत का जिम्मा है।

लड़की ने एक बुजुर्ग से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि क्या कर सकते हैं? लड़की ने कहा कि इसीलिए हमारे पाकिस्तान को इज्जत नहीं मिलती है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया, जिसके बाद वायरल हो गया। इस वीडियो को 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ये यूपी के होते तो अब तक एक पैर से लंगड़े हो चुके होते। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान में कानून का राज होता तो इस तरह की घटनाएं कैसे होती? एक अन्य ने लिखा कि जब पुलिसवाले खुद ही कैमरे के सामने लड़कियों को छेड़ रहे हैं तो सोचिये लोगों का क्या हाल होगा। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान की जमीनी स्थित कैसी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें