📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को बताया तानाशाह

📅 17 November 2023, 01:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को बताया तानाशाह
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को बताया तानाशाह

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बुधवार (15 नवंबर) को करीब चार घंटे की मुलाकात चली, लेकिन इस मुलाकात से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ. जिसके बाद बाइडेन ने कहा कि जिनपिंग तानाशाह हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइडेन के बयान से बेहद असहज होते दिख रहे हैं. 

वायरल क्लिप में जब बाइडेन शी जिनपिंग को लेकर टिपण्णी कर रहे हैं, तब ब्लिंकन मुंह बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देख साफ पता चलता है कि वे बाइडेन के बयान से सहमत नहीं हैं. वीडियो में उनकी भौंहें हल्की सी झुकी हुई दिख रहीं हैं. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री को चिंताजनक भाव के साथ बाइडेन की ओर देख रहे हैं. 

गौरतलब है कि बाइडेन की शी जिनपिंग को लेकर टिप्पणी सैन फ्रांसिस्को में हुई चार घंटे की बैठक के तुरंत बाद आई. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जब बाइडेन से पूछा गया कि क्या वह अभी भी शी जिनपिंग को तानाशाह समझते हैं? इस पर बाइडेन ने कहा कि वह यकीनन हैं. बाइडेन ने कहा था कि वह एक ऐसे देश की अगुवाई कर रहे हैं, जो कम्युनिस्ट है. इस संदर्भ में वह तानाशाह हैं. उन्होंने कहा कि चीन की सरकार अमेरिका की तुलना में पूरी तरह से अलग है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें