📅 Sunday, 04 October 2026 | 08:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

किम जोंग उन मौतों से भड़के : एक साथ 30 अफसरों को दे दी फांसी

📅 05 September 2024, 01:49 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किम जोंग उन मौतों से भड़के : एक साथ 30 अफसरों को दे दी फांसी
किम जोंग उन मौतों से भड़के : एक साथ 30 अफसरों को दे दी फांसी

प्योंगयांग.

उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने एक बार फिर से बर्बरता दिखाई है. उन्होंने बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात को संभालने में नाकाम रहने के कारण 30 अफसरों को मौत की सजा सुनाई. बीते महीने तानाशाह के आदेश पर इन सभी अधिकारियों को फांसी दे दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये अधिकारी लैंडस्लाइड के बाद बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हुई मौतों को रोकने में नाकाम रहे थे. लैंडस्लाइड और बाढ़ में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अपने दायित्वों का पालन नहीं करने के आरोप भी थे. 

दक्षिण कोरिया (South Korea) के कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी गई है. दक्षिण कोरिया के मीडिया चैनल Chosun TV की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि किम जोंग उन ने सख्त सजा की बात कही थी. जो अधिकारी इस नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें फांसी दी गई. अधिकारी के हवाले से कहा गया, ''बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 20 से 30 कैडरों को एक ही समय में फांसी दी गई." मारे गए अधिकारियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है. 

बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों में मचाई तबाही

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में बाढ़ ने तबाही मचाई है. लैंडस्लाइड और बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया. प्राकृतिक आपदा में अब तक 1000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए थे. तानाशाह किम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान वो बाढ़ की तबाही देखकर भड़क गए थे. किम जोंग उन ने तुरंत बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को फांसी की सजा दे दी थी.

बाढ़ से 4000 से ज्यादा घर प्रभावित

उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने पहले खबर दी थी कि जुलाई में चागांग प्रांत में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया. इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई. बाढ़ से 4000 से ज्यादा घर प्रभावित हुए. कम से कम 15,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे.विनाशकारी बाढ़ के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों को सख्त सजा देने का आदेश दिया था. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें