Wednesday, 02 September 2026

देश-विदेश

अमेरिका को ईरान की चेतावनी : हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे

paliwalwani
अमेरिका को ईरान की चेतावनी : हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे
अमेरिका को ईरान की चेतावनी : हमले जारी रहे तो कभी न भूलने वाला सबक सिखाएंगे

दुबई, 18 जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को एक नए बयान में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका हमले जारी रखता है तो उसे ‘‘ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएगा।’’युद्ध शुरू होने के बाद से खामेनेई अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन उनके इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।

खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर को भी ‘बेकार और अमान्य’ बताया। इससे पहले शनिवार को ही ईरान के एक वार्ताकार ने कहा था कि तेहरान करीब एक महीने पहले दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते को अब नहीं मानेगा और अपनी प्रतिबद्धताओं को निलंबित कर रहा है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना था।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News