📅 Monday, 12 October 2026 | 01:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,877.24 ▼ -595.09 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,374.75 ▼ -145.70 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

पति करें उनकी जिद्दी पत्नियों को ठीक करने के लिए पिटाई : महिला मंत्री का बयान

📅 18 February 2022, 11:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति करें उनकी जिद्दी पत्नियों को ठीक करने के लिए पिटाई : महिला मंत्री का बयान
पति करें उनकी जिद्दी पत्नियों को ठीक करने के लिए पिटाई : महिला मंत्री का बयान

मलेशिया की एक महिला मंत्री इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहीं हैं. सुर्खियों में बने रहने के पीछे उकना कोई अच्छा काम नहीं, बल्कि उनके द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया एक अजीबोगरीब बयान है. इस बयान की हर तरफ नींदा की जा रही है. बता दें कि इस महिला मंत्री ने पतियों को सलाह देते हुए कहा था कि जिनकी पत्नियां जिद्दी हैं और अभद्र व्यवहार करती हैं उन्हें ठीक और अनुशासित करने के लिए पति उनकी खूब पिटाई करें. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया में सिती जैला मोहम्मद युसॉफ (Siti Zailah Mohd Yusoff) महिला, परिवार और सामुदायिक विकास की उपमंत्री हैं. वलह पान-मलेशिया इस्लामिक पार्टी (Pan-Malaysian Islamic Party) की एक सांसद हैं. उनका के वीडियो पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर आया. इस वीडियो का नाम ‘मदर टिप्स’ रखा गया. इस वीडियो में उपमंत्री ने पहले पतियों को सलाह दी कि वे अपनी जिद्दी पत्नियों के साथ बात करके उन्हें अनुशासित करें. अगर उनकी पत्नियां फिर भी नहीं सुधरती हैं तो पति 3 दिनों तक उनके साथ न सोएं. अगर इसके बाद भी न सुधरे तो पति को अपनी पत्नियों की पिटाई करनी चहिए.

सिती जैला मोहम्मद युसॉफ ने महिलाओं को भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि पत्नियां पतियों का दिल जीतने के लिए उनसे उस वक्त बात करें जब वह एकदम कूल हों. वह खाना खाकर रिलेक्स हो रहे हों और किसी तरह के सवाल में न उलझे हों. पिटाई वाली बात की वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें