📅 Sunday, 04 October 2026 | 08:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड : नासा ने जारी किया अलर्ट

📅 16 September 2024, 02:48 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड : नासा ने जारी किया अलर्ट
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड : नासा ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली. (RNI) नासा ने कहा कि करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है। यह विशालकाय एस्टेरॉयड आज यानी 15 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की गति 25,000 मील प्रति घंटे है, जो बेहद डराने वाली है। नासा ने बताया है कि धरती से यह एस्टेरॉयड 6,20,000 मील की दूरी से गुजरेगा।

यह दूरी पृथ्वी और चांद की दूरी का 2.6 गुना है। यह दूरी भले ही बहुत ज्यादा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं एस्टेरॉयड का नाम 2024 ON है। नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराना की संभावना नहीं है। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं। नासा की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान एस्टेरॉयड थोड़ा भी रास्त भटकता है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। 

पृथ्वी से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना नहीं होने के बाद भी नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां नजर रख रही हैं। नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम ने इसका पता लगाया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉड या अन्य वस्तुओं की पहचान करना है। 

इस एस्टेरॉयड का आकार 720 फीट है, जो करीब दो फुटबॉल मैदान के बराबर है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में एस्टेरॉयड की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिक इसके बारे में हर जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं। 

दो फुटबॉल मैदान के आकार के इस एस्टेरॉयड को ट्रैक करने में नासा की दूसरी एजेंसियां भी मदद कर रही हैं। नासा अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस विशाल एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी दे रहा है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें