📅 Friday, 04 September 2026 | 06:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,655 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
देश-विदेश

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत : जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे

📅 20 July 2026, 11:59 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत : जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे
यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत : जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे

यूक्रेन.

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय एक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. इस हमले में एक भारतीय की हालत गंभीर है. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना 19 जुलाई की शाम की है. जिस जहाज पर हमला हुआ है, उसका नाम ‘एमवी गोल्डन लियो’ है. हमले के वक्त इस जहाज पर 17 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस हमले में दस लोगों की मौत हुई है. इनमें भारतीयों के साथ ही सीरियाई मेंबर्स भी शामिल हैं. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि हमले में एक पोर्ट पायलट की भी मौत हो गई है.

मंत्रालय ने कहा, ‘यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है.’ साथ ही, मंत्रालय ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल क्रू सदस्य के जल्द ठीक होने की कामना की.

भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और आम नागरिकों वाले क्रू को खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचना चाहिए.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है, कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष क्रू मेंबर्स को खतरे में डालना, या नेविगेशन और व्यापार में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचना चाहिए.’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें