📅 Sunday, 06 September 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 26°C (तूफान/बारिश)
देश-विदेश

चुनाव आयोग से बड़ा झटका : पूर्व PM इमरान खान अयोग्य घोषित

📅 22 October 2022, 02:56 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चुनाव आयोग से बड़ा झटका : पूर्व PM इमरान खान अयोग्य घोषित
चुनाव आयोग से बड़ा झटका : पूर्व PM इमरान खान अयोग्य घोषित

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने संपत्ति छिपाने के आरोप में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य घोषित कर दिया.

दरअसल, सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सांसदों ने अगस्त में पाकिस्तान के चुनाव आयोग के समक्ष में इमरान खान के खिलाफ एक मामला दायर किया था, जिसमें उन्होंने राज्य के भंडार, जिसे तोशाखाना कहा जाता है, से रियायती मूल्य पर खरीदे गए उपहारों की बिक्री से आय का खुलासा करने में विफल रहने के लिए उन्हें अयोग्य करने की मांग की गई थी.

पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने इस्लामाबाद में ईसीपी सचिवालय में इमरान खान के खिलाफ फैसले की घोषणा की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें