📅 Friday, 27 November 2026 | 11:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹159,100 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन

📅 15 June 2024, 09:13 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन
हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन

वॉशिंगटन. यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। यमन में पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा कि यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद पहुंचाते थे।

हाल ही में हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मियों को भी बंदी बना लिया था। ये सभी कर्मी यमन के ही रहने वाले हैं। बंदियों में एक विशेष दूत और महिला भी शामिल है। बता दें कि गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ पिछले सात महीने से हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। अमेरिका ने यह कदम इस हमले के बाद उठाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल