📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

31 मार्च को संडे होने के बावजूद खुलेंगे ये बैंक : होली पर भी कई दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

📅 20 March 2024, 11:56 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
31 मार्च को संडे होने के बावजूद खुलेंगे ये बैंक :  होली पर भी कई दिन बंद रहने वाले हैं बैंक
31 मार्च को संडे होने के बावजूद खुलेंगे ये बैंक : होली पर भी कई दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च को संडे होने के बावजूद वह अपनी कुछ शाखाओं को विशेष तौर पर खुला रखेंगे. ये सभी शाखाएं सरकारी कामकाज की डील करेंगी. वैसे 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन है, इसलिए भी उस दिन बैंकों में काम तो देर रात तक होगा, लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं होगी.

आरबीआई ने एक बयान जारी करके कहा है कि 31 मार्च को बैंकों की वो सभी शाखाएं खुली रहेंगी, जो भारत सरकार से जुड़ी सरकारी रिसीविंग और पेमेंट को डील करती है. इन शाखाओं में रविवार की कोई छुट्टी नहीं होगी. आरबीआई का कहना है कि बैंक शाखाओं के खुले रहने की वजह से वित्त वर्ष 2023-24 की रिसीविंग और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा”

भारत में वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च तक होता है. इसलिए 31 मार्च को अकाउंट्स क्लोजिंग का दिन होता है. ऐसे में संडे या मंडे, उस दिन सभी बैंकों में एम्प्लॉइज देर रात तक अकाउंट्स का मिलान करते हैं. इसके ऐवज में सभी बैंक कर्मचारियों को 1 अप्रैल को छुट्टी दी जाती है. ऐसे में 1 अप्रैल 2024 को भी बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होती है.

होली पर भी कई दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

● 31 मार्च वाले ही हफ्ते में ही होली का त्योहार भी पड़ रहा है. ऐसे में मार्च के बचे हुए दिनों में बेहद कम दिन ही बैंक खुलने वाले हैं. अलग-अलग राज्यों में बैंकों की अलग-अलग दिन छुट्टी है. एक बार आप इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं…

● RBI की हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 22 मार्च को बिहार में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी.

● 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, तो 24 मार्च को रविवार है. इन दोनों ही दिन बैंक बंद रहेंगे.

● देश के अधिकतर इलाकों में सोमवार 25 मार्च को धुलेड़ी या होली मनाई जाएगी. इसलिए बैंकों में छुट्टी रहेगी.

● 26 मार्च को बिहार, ओडिशा और मणिपुर में होली की छुट्टी है. इसका मतलब इन राज्यों में 25 को बैंक खुलेंगे.

● बिहार में 27 मार्च को भी होली की छुट्टी है. उस दिन यहां बैंक बंद रहेंगे.

मार्च महीने के आखिर में यानी 29 मार्च को गुड फ्राइडे त्योहार है. इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे.

● मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग भी होता है. इसलिए 31 से पहले सिर्फ 30 मार्च को बैंक खुलेंगे.

  1. ● RBI की हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 22 मार्च को बिहार में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी.
  2. ● 23 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, तो 24 मार्च को रविवार है. इन दोनों ही दिन बैंक बंद रहेंगे.
  3. ● देश के अधिकतर इलाकों में सोमवार 25 मार्च को धुलेड़ी या होली मनाई जाएगी. इसलिए बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  4. ● 26 मार्च को बिहार, ओडिशा और मणिपुर में होली की छुट्टी है. इसका मतलब इन राज्यों में 25 को बैंक खुलेंगे.
  5. ● बिहार में 27 मार्च को भी होली की छुट्टी है. उस दिन यहां बैंक बंद रहेंगे.
  6. ● मार्च महीने के आखिर में यानी 29 मार्च को गुड फ्राइडे त्योहार है. इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे.
  7. ● मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग भी होता है. इसलिए 31 से पहले सिर्फ 30 मार्च को बैंक खुलेंगे.
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें