Monday, 23 June 2025

दिल्ली

जेल से बाहर आए संजय सिंह : अदालत को धन्यवाद देते हैं- पत्नी बोलीं

paliwalwani
जेल से बाहर आए संजय सिंह : अदालत को धन्यवाद देते हैं- पत्नी बोलीं
जेल से बाहर आए संजय सिंह : अदालत को धन्यवाद देते हैं- पत्नी बोलीं

दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए हैं। उन्हें बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। इससे पहले काेर्ट का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह छह महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को उन्हें जमानत दी थी और आज सुबह ही ट्रायल कोर्ट में जमानत की शर्तें तय हुई थी। 

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए हैं। उन्हें बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। इससे पहले काेर्ट का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

जेल से बाहर आते ही संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखें। उन्होंने आक्रामक अंदाज में केंद्र सरकार हमला बोलते कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन जेल से छूटेंगे। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिंह को बीते साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। छह महीने जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दी है।

सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह समय जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। वह जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गए। वहां वह उन्होंने सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। बता दें कि संजय सिंह को दो लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती का इंतजाम करने पर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मंगलवार को जमानत मिली है।

संजय सिंह के समर्थक खुश

सांसद संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। 

संजय सिंह की पत्नी बोलीं : अभी संघर्ष जारी

पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह के बाहर आने का हम जश्न नहीं मना रहे हैं। जमानत के लिए हम अदालत को धन्यवाद देते हैं। संभावना है कि संजय बुधवार को घर आ जाएंगे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News