📅 Monday, 05 October 2026 | 10:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

प्रियंका गांधी कांग्रेस की नारी शक्ति और राहुल गांधी युवा शक्ति के प्रतीक हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

📅 23 January 2025, 01:40 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रियंका गांधी कांग्रेस की नारी शक्ति और राहुल गांधी युवा शक्ति के प्रतीक हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
प्रियंका गांधी कांग्रेस की नारी शक्ति और राहुल गांधी युवा शक्ति के प्रतीक हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

बेलगावी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की नारी शक्ति (Priyanka Gandhi is a symbol of Congress’s Women Power) और राहुल गांधी युवा शक्ति के प्रतीक हैं (Rahul Gandhi is a symbol of Youth Power)।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेलगावी के कित्तूर क्षेत्र की रानी चेनम्मा की तरह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में कोई नारी शक्ति का प्रतीक है, तो वह प्रियंका गांधी हैं। उन्होंने राहुल गांधी को युवा शक्ति का प्रतीक बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी को बाहर से शांत बताते हुए कहा कि वह बेहद शक्तिशाली महिला हैं।

उन्होंने कहा, “बेलगावी का कित्तूर क्षेत्र रानी चेनम्मा की जन्मभूमि है, जो एक महान वीर नारी थीं। उन्होंने देश की अस्मिता और लोगों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उसी तरह, अगर बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने वाली कोई महिला शक्ति का प्रतीक है, तो वह प्रियंका गांधी हैं।

भले ही वह बाहरी तौर पर शांत नजर आती हैं, लेकिन वह बेहद शक्तिशाली महिला हैं। यदि आप उनसे उलझते हैं, तो आपको पता चलता है कि उनकी शक्ति कितनी गहरी है। जिस तरह से रानी चेनम्मा भयमुक्त और शक्तिशाली थीं, ठीक वैसे ही प्रियंका गांधी हैं। हमारी झांसी की रानी प्रियंका गांधी हैं। मैं सिर्फ उनकी तारीफ नहीं कर रहा, बल्कि वह सच में वैसी ही हैं।

उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी ने चार-पांच साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया और उसके बाद वह और राहुल गांधी अपनी मां के साथ बड़े हुए। आज पूरे देश में वह पहचानी जाती हैं। जब हमारे परिवार में कोई दुखी होता है तो हम आंसू बहाते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी का दुख कोई नहीं देखता। यही है गांधी परिवार।

इसी परिवार को अमित शाह, मोदी और उनके समर्थक गालियां दे रहे हैं। अगर आप में ताकत है तो वह करके दिखाइए, लेकिन जो वे कर रहे हैं, उस पर बुरा बोलने का कोई हक नहीं है। हमारी पार्टी में नारी शक्ति प्रियंका गांधी हैं और युवा शक्ति राहुल गांधी हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें