पीएम मोदी ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर दी बधाई
नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. इस जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि ये दिन हर भारतीय के लिए यादगार रहेगा. पीएम मोदी ने कहा, "ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है." भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया.
ये खबर भी पढ़े : भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का मेडल जीता : जर्मनी को 5-4 के अंतर से हराया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!