📅 Wednesday, 30 September 2026 | 09:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,441.15 ▼ -87.92 (-0.12%) • निफ्टी 50: 22,733.00 ▲ +16.80 (+0.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

IMD Weather Update : कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी हल्की छिटपुट बारिश

📅 05 January 2024, 11:16 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IMD Weather Update : कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी हल्की छिटपुट बारिश
IMD Weather Update : कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी हल्की छिटपुट बारिश

नई दिल्ली : 

पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी ने उत्तर भारत को ठंड से कंपकंपा दिया है, लोग गलन वाली सर्दी महसूस कर रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तरी और मध्य राज्यों के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की चेतावनी जारी की है, इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अनुमान भी जताया है।

इन राज्यों में घने से अधिक घने कोहरे की संभावना  

भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में आने वाले तीन दिनों में घने से बहुत घने कोहरे की आशंका बन रही है, इसके साथ ही 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में रात/सुबह कुछ घंटों के लिए कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और उत्तर पश्चिमी राज्यों सहित पहाड़ी राज्यों में 6 से 7 जनवरी के बीच अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे के हालात बनेंगे।

दिल्ली के तापमान में 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट 

दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए आईएमडी ने कहा कि राजधानी में घने कोहरे की स्थिति के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6-7 डिग्री गिरावट देखी गई, शहर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से बहुत कम था।

केरल, तमिलनाडु सहित इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

IMD ने कहा कि आने वाले 4-5 दिनों में दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में हलकी बारिश होने की संभावना हैं इसके अलावा बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें