📅 Monday, 05 October 2026 | 11:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Go First की फ्लाइट अब 6 जुलाई तक कैंसिल : जताया खेद

📅 30 June 2023, 12:18 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Go First की फ्लाइट अब 6 जुलाई तक कैंसिल : जताया खेद
Go First की फ्लाइट अब 6 जुलाई तक कैंसिल : जताया खेद

नई दिल्ली :

  • घरेलू विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट ने अब अपनी फ्लाइट्स 6 जुलाई 2023तक रद्द कर दी है. कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.

  • इससे पहले एयरलाइन ने 30 जून तक ऑपरेशन रद्द करने का ऐलान किया था. दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही कंपनी में फ्लाइट्स का परिचालन 3 मई से बंद है और तब से फ्लाइट्स रद्द होने की अवधि कई बार बढ़ायी जा चुकी है.

    गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों के साथ कंपनी की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन की बहाली के लिए आवेदन किया हुआ है.

    Go First ने जताया खेद

    कंपनी ने ट्वीट किया परिचालन संबंधी कारणों से 6 जुलाई तक प्रस्तावित गो फर्स्ट की फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. हम टिकट बुकिंग जल्द ही बहाल करने में सफल होंगे.

    Due to operational reasons, Go First flights until 6th July 2023 are cancelled. We apologise for the inconvenience caused and request customers to visit https://t.co/FdMt1cRR4b for more information. For any queries or concerns, please feel free to contact us. pic.twitter.com/LFsvhNyEHD

    — GO FIRST (@GoFirstairways) June 29, 2023

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें