📅 Wednesday, 30 September 2026 | 07:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

भाजपा देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन : पाकिस्तान-बिलावल भुट्टो का फूंका जाएगा पुतला

📅 17 December 2022, 01:41 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन : पाकिस्तान-बिलावल भुट्टो का फूंका जाएगा पुतला
भाजपा देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन : पाकिस्तान-बिलावल भुट्टो का फूंका जाएगा पुतला

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। इतना ही नहीं भाजपा ने इस मुद्दे पर शनिवार को देश भर में उग्र प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इससे पहले, शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

भाजपा ने विरोध प्रदर्शन को लेकर बताया कि देश भर के सभी राज्यों की राजधानियों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने इस संबंध में अपने बयान में कहा कि देश भर में अलग-अलग जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला फूंकेंगे। साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा भी की जाएगी। 

भाजपा ने आगे कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और कायरता से भरी है। उनके बयान का उद्देश्य दुनिया को गुमराह करना और पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान में अराजकता, सेना में बढ़ते मतभेदों और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से ध्यान हटाना है। पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए एक प्रमुख गढ़ बन गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी सरकार की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें