📅 Monday, 23 November 2026 | 08:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,500 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
दिल्ली

अमरनाथ यात्रा कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष रद्द : श्रद्धालुओं में छाई निराशा

📅 21 July 2020, 11:53 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमरनाथ यात्रा कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष रद्द : श्रद्धालुओं में छाई निराशा
अमरनाथ यात्रा कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष रद्द : श्रद्धालुओं में छाई निराशा

श्रीनगर। कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के चलते इस वर्ष की पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा को रद्द करने पर विवश होना पड़ा। बाबा बर्फानी के शिवलिंग का आकार भी बहुत कम हो चुका है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा रद्द करने का फैसला अब लिया है। उस बार शुरू से ही यात्रा को लेकर अनिश्चय की स्थिति थी। बाद में यह संभावना व्यक्त की गई थी कि अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होगी लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा भी नही हो पाया। हालांकि, दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में तीन अगस्त श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन को छड़ी मुबारक निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले बढ़ने से लखनपुर से लेकर बालटाल तक कई क्षेत्र रेड जोन घोषित किया हुआ हैं। पूर्व शेड्यूल के मुताबिक इस साल यह तीर्थयात्रा 23 जून को शुरू होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था बाद में यात्रा को 21 जुलाई 2020 को प्रारंभ किया जाना तय किया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में अचानक कोरोना के संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। इसलिए प्रशासन ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया। इससे बाबा के श्रद्धालुओं में निराशा है। हालांकि सरकार के द्वारा लिया गए निर्णय के कारण इस बार एक अच्छी बात यह रही कि दूरदर्शन द्वारा पहली बार रोज सुबह शाम बाबा की लाइव आरती का प्रसारण किया जा रहा है जिससे श्रद्धालु घर बैठे बाबा के दर्शनों का आनंद ले रहे हैं। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो--Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल