📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

7th Pay Commission : शीघ्र मिलेगी कर्मचारी को अच्छी खबर...!

📅 05 November 2022, 12:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
7th Pay Commission : शीघ्र मिलेगी कर्मचारी को अच्छी खबर...!
7th Pay Commission : शीघ्र मिलेगी कर्मचारी को अच्छी खबर...!

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बकारा महंगाई भत्ता मिलने वाला है। जल्द ही कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार 18 महीने से ठप पड़े कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाये पर चर्चा होगी। इसके लिए कैबिनेट सचिव से चर्चा का समय तय किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के संघ के प्रतिनिधि कैबिनेट सचिव के साथ बैठक कर डीए के बकाया भुगतान की मांग करेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि केंद्र 18 महीने के लिए डीए देने की मंजूरी देगी या नहीं।

बकाया राशि को लेकर बढ़ी उम्मीद

महंगाई भत्ता का बकाया कब और कैसे मिलेगा। इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। दरअसल केंद्र सरकार इससे पहले 18 महीने का डीए खारिज कर चुकी है, लेकिन एक बार फिर चर्चा का मौका मिलने से कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पेंशनर्स और कर्मचारी संघ के दबाव के चलते केंद्र के कैबिनेट सचिव ने डीए बकाया के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है।

18 महीने का नहीं मिला डीए

इस बीच सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कोरोना महामारी में सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। इस कारण जनवरी 2020 से जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को तीन बकाया नहीं मिला है। इस दौरान सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की, लेकिन इसके भुगतान पर रोक लगा दी थी। कोरोना संकट के बाद सरकार ने फ्रीज डीए से प्रतिबंध हटा लिया है। जुलाई 2021 के बाद बढ़ा हुआ डीए दिया गया। हालांकि कर्मचारियों को जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने की अवधि का बकाया नहीं मिला है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें