दिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगी : अमरिन्दर

Pankaj paliwal
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगी : अमरिन्दर
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगी : अमरिन्दर

नई दिल्ली। अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के नेता परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। आशा की जा रही है कि पूर्व क्रिकेटर भी देर-सवेर इसी रास्ते पर चलेंगे।फैसले की घोषणा करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समान विचारों वाले लोगों के साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राज्य में और मजबूत होगी।

पंजाब में कांग्रेस का चार्ज संभालने वाली आशा कुमारी ने घोषणा की है कि अकाली दल की पूर्व एमएलए परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर आज दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिली है। उन्होंने कहा है कि कौर जल्द ही कांग्रेस में ज्वाइन करने जा रही है।

मीटिंग के बाद नवजोत कौर ने कहा कि मुझे ये बात बताने में बेहद खुशी हो रही है कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने जा री हूं। 28 नवंबर को कौर कांग्रेस की आधिकारिक तौर पर सदस्य बन जाएगीं।

नोटबंदी के चलते भाजपा के कई नेता संपर्क में

अमरिन्दर ने कहा, मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि डॉक्टर नवजोर कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।कैप्टन की ओर से जारी बयान के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर और आवाज-ए-पंजाब के प्रमुख नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर तथा परगट सिंह ने कांग्रेस आला कमान से मिलने के बाद यह फैसला लिया है। नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर सीट से विधायक थीं। उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। परगट सिंह भी पूर्व विधायक हैं और उन्होंने शिअद छोड़ने के साथ ही सदन की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

पालीवाल वाणी को बताया कि नोटबंदी के चलते भाजपा के कई नेता संपर्क कर भाजपा के साथ अन्य दल के साथी कांग्रेस में शामिल होकर काम करना चाहते है, सूत्रों ने बताया कि जिस प्रकार से हिटलरशाही चल रही है। वो आने वाले दिनों में भाजपा को चिंता में डालने वाली है लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी के कारण भाजपा के कई बड़े नेता नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो सकते है। 

पार्टी सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि दोनों ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांंधी से भेंट की और पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। बाद में दोनों अमरिन्दर सिंह से उनके आवास पर मिले और पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताओं पर चर्चा की।
पार्टी सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि सिद्धू मुंबई में हैं और आने वाले दिनों में उनके भी पार्टी नेताओं से मिलने की संभावना है। संभव है कि अपनी पत्नी और परगट सिंह के साथ सिद्धू भी 28 नवंबर को कांग्रेस का दामन थाम लें।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगी

अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस में शामिल होंगी। नवजोत कौर सिद्धू के अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी और आवाज-ए-पंजाब के नेता परगट सिंह भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। आज दोनों नेताओं ने आज कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की।

नवजोत सिंह सिद्धू को लोकसभा से मैदान में उतारा जाएगा

इससे पहले खबर थी कि नवजोत सिंह सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब और कांग्रेस के बीच डील लगभग पक्की हो गई है। इसकी घोषणा अगले 2 दिन में हो सकती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को लोकसभा से मैदान में उतारा जाएगा जबकि उनके सहयोगियों बैंस ब्रदर्स, परगट सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को अमृतसर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News