📅 Sunday, 06 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
अपराध

बेटे से परेशान होकर माँ ने खाई सल्फास की गोलियां : इलाज से पहले हुई मौत

📅 04 September 2021, 01:48 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटे से परेशान होकर माँ ने खाई सल्फास की गोलियां : इलाज से पहले हुई मौत
बेटे से परेशान होकर माँ ने खाई सल्फास की गोलियां : इलाज से पहले हुई मौत

खंडवा. लोगों को ना जाने क्या हो गया. आए दिन नित्य नए समाचारों ने आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हो क्या रहा हैं. छोटी-छोटी बातों पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. मामला कुछ भी हो लेकिन इतना बड़ा कदम नहीं उठना चाहिए. एक फिर हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि थाना पदमनगर क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू कलह के चलते एक महिला ने शुक्रवार शाम को सल्फास की गोलिया खाकर मौत को गले लगा लिया, मृतका सविता पति शैलेष तिवारी निवासी इंदौर नाका स्थित सन्मति नगर ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया, परिजनो के जिला अस्पताल लेकर पहुचने पर यह मामला सामने आया. पुलिस ने बताया महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी, अभी फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नही हो पाया. लेकिन जानकारी अनुसार वह उसके बेटे को लेकर परेशान थी. बेटा गलत संगति मे था तो आए दिन रुपए की मांग करता रहता था, ब्राह्मण समाज से होने की वजह से परिजन एवं रिश्तेदार बेटे को सुधारने का लगातार दबाव बनाते रहते थे. लेकिन बेटा किसी की नही सुनता था. जिससे परेशान होकर अनाज मे कीटनाशक गोलिया रखी हुई थी जिसे उसने निकाल कर खा ली. जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया, पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें