📅 Monday, 28 September 2026 | 03:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,820.24 ▼ -1,075.50 (-1.46%) • निफ्टी 50: 22,788.25 ▼ -352.25 (-1.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
अपराध

तालाब में नहाने गई पत्नी को चरित्र शंका के चलते डुबो कर मार डाला, खून करके पंहुचा थाने

📅 16 December 2021, 07:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तालाब में नहाने गई पत्नी को चरित्र शंका के चलते डुबो कर मार डाला, खून करके पंहुचा थाने
तालाब में नहाने गई पत्नी को चरित्र शंका के चलते डुबो कर मार डाला, खून करके पंहुचा थाने

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को तालाब में डुबोकर मार दिया। हत्या करने के बाद थाने पहुंचा और वहां हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को सिर्फ अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसे मार दिया। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बेंद्रा नवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम (26) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। गुरुवार सुबह जब गौरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गई तो प्रवीण भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। इस दौरान गौरी के नहाते हुए प्रवीण पीछे से पहुंचा और उसे वहीं पानी में डुबोकर मार दिया। इसके बाद थाने पहुंचा और बोला कि बाई को मार दिया है।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

इस पर TI विनय कुमार पम्मार आरोपी प्रवीण को लेकर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। किनारे पर शव नहीं मिलने पर उन्होंने गोताखोरों को बुलाया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि गौरी और प्रवीण की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां तोमेश्वरी और वेनिका है। घर में सास-ससुर और देवर समेत पूरा परिवार है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें